{"_id":"5a24513d4f1c1baf678bf98c","slug":"41512329533-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर युवक ने बीवी को दे दिया तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर युवक ने बीवी को दे दिया तलाक
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। रमाला क्षेत्र के एक गांव में बीवी को पति के फोन पर तलाक देने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर बातें करते समय उनका किसी पर मनमुटाव हो गया । इसी को लेकर युवक ने तलाक दिया। युवती ने भी तलाक स्वीकार कर अपने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया है।
युवती का निकाह दोघट क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ गाजियाबाद में दो साल पहले हुए इज्जतमा में हुआ। परिजनों ने उसको अभी तक ससुराल नहीं भेेजा । पति-पत्नी दोनों आपस में फोन पर बातें करते थे। पिछले दिनों उनके बीच फोन पर ही किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया । युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों के साथ गाली-गलौज कर दी । समझाने के बाद भी नहीं माना। बाद में उसने अपनी पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया। युवती ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। इस मामले में जिम्मेदार लोगों ने बैठकर बातचीत की। युवती ने भी उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। उसके परिवार के लोग सामाजिक स्तर से समझौते के प्रयास में लगे हैं। युवती का कहना है कि उसके परिजन जो निर्णय लेेंगे, उसको स्वीकार है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
तलाक की प्रमुख घटनाएं
केस 1:
महिला थाने में दो बहनों को तलाक देने पर हुआ संघर्ष
बागपत। छपरौली क्षेत्र के नंगला गांव की दो बहन शबनम और शबाना का निकाह बड़ौत निवासी दो भाई शहजाद और जुबैर के साथ हुआ । इनमें विवाद चल गया। 16 मार्च को पुलिस ने सुलह समझौते के लिए महिला थाने में दोनो पक्षों को बुलाया। वहां पर दोनों पक्षों में गरमा-गर्मी हो गई । दोनों युवकों ने अपनी-अपनी पत्नी को तलाक दे दिया । इसको लेकर संघर्ष भी हुआ । इसमें 11 लोग घायल हुए । दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
केस: 2
दहेज में एक लाख न मिलने पर दे दिया तलाक
बागपत। शबगा गांव की आबिदा का निकाह वर्ष 2005 में ईदरीशपुर निवासी इरफान के साथ हुआ । दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने 25 जुलाई को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की । पति ने उसको तलाक दे दिया। बाद में उसको आरोपी ससुराल वाले रोड पर फेंककर फरार हो गए ।
केस : 3
पति ने दिया तलाक, देवर ने हलाला के नाम पर लूटी अस्मत
बागपत। बड़ौत क्षेत्र की विवाहिता का निकाह दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ । दहेज के लिए ससुराल वाले उसको परेशान करते थे। 11 नवंबर 2016 को पति ने उसको फोन पर तलाक दिया। बाद में उसको बहाने से घर बुलाया। हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। पति ने दोबारा अपने सामने खड़ी करके उसको तलाक दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया।
केस 4:
बच्चों के विवाद में पति ने दे दिया तलाक
बागपत। शहर निवासी एक युवक का निकाह बिहार की एक महिला से हुआ । एक सप्ताह पूर्व घर में बच्चे झगड़ा कर रहे थे। इसी बात पर उसने उनको डाट दिया । इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बाद में युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।