{"_id":"59a714704f1c1bf1278b4870","slug":"41504121968-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबा छपरौली का किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना में डूबा छपरौली का किसान
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना नदी में ट्यूब के सहारे तैरकर छपरौली लौट रहा एक किसान यमुना नदी में डूब गया। देर रात तक ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन किसान का कुछ पता नहीं चला सका। पुलिस को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने कहा दिन निकलने पर फिर तलाश की जाएगी।
छपरौली के किसान श्यामपाल और सतेंद्र सिंह बुधवार को यमुना नदी में ट्यूब के सहारे तैर कर हरियाणा के निकटवर्ती गांव गया था। देर शाम वह इसी तरह वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया श्यामपाल तो किनारे तक पहुंच गया, लेकिन सतेंद्र पानी के बहाव में फंस गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव के लिए राहत कार्य किए, लेकिन देर रात तक सतेंद्र का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी ।