फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   39.17 lakh liquor arrested with smuggler

39.17 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 

Sun, 19 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
39.17 lakh liquor arrested with smuggler
पकड़ी गई शराब।
बागपत। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान मेरठ रोड पर चीनी मिल के पास 950 पेटी शराब और 240 पेटी बीयर से भरे ट्रक के साथ एक तस्कर को पकड़ लिया। इनकी कीमत 39.17 लाख रुपये है।
विज्ञापन


हरियाणा की ओर से एक ट्रक (एचआर67बी- 5353) मेरठ की ओर जा रहा था। आबकारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बागपत-मेरठ मार्ग पर चीनी मिल तिराहे के पास ट्रक को रोक लिया। चेकिंग करने पर ट्रक शराब से भरा हुआ मिला। सहायक आबकारी आयुक्त रामउजागिर मौर्य का कहना है कि ट्रक से 950 पेटी अंग्रेजी शराब और 240 पेटी बीयर बरामद हुई है। इनकी कीमत 39, 17630 रुपये है। ट्रक के साथ सत्यवान पुत्र जनकराम निवासी बागपत पकड़ा गया है, जो क्षेत्र के गांवों में शराब सप्लाई करने के लिए जा रहा था। उसके साथ इस काम में कौन-कौन शामिल है, उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रक मालिक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई 
बागपत। आबकारी अधिकारी का कहना है कि शराब तस्करी में ट्रक मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस ट्रक का चालक हरियाणा निवासी संजीव है।

विवाहिता रश्मि की हत्यारोपी जेठानी गिरफ्तार  
बागपत। मीतली गांव की विवाहिता रश्मि की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी जेठानी सोनिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मीतली गांव की विवाहिता रश्मि एक फरवरी 2017 को रहस्यमय ढंग से झुलस गई थी। उसकी दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ब्रजपाल ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न मिलने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाकर कोतवाली में शिकायत की। इस मामले में आरोपी पति प्रवीण, ससुर रामवीर, देवर अरुण, जेठ प्रवेश, जेठानी सोनिया और चचिया सास मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने फरार चल रही आरोपी जेठानी सोनिया को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। उल्लेखनीय है कि पांच आरोपी प्रवीण, रामवीर, अरुण, प्रवेश और मीना को पुलिस पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed