फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोशाला में गोवंश की मौत के बाद मचा हड़कंप

गोशाला में गोवंश की मौत के बाद मचा हड़कंप

Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश की मौत के बाद मचा हड़कंप
गोशाला में गोवंश की मौत के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सीओ आफिस के पीछे देवनगर में कुम्हारगढ़ी अस्थायी गोशाला में आवारा गोवंश की मौत की घटना को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को निर्देश दिए। एसडीएम के नेतृत्व मेें नगरपालिका परिषद के ईओ व अन्य अधिकारियों ने वाटरप्रूफ टैंट लगवाए और पानी व चारे के लिए व्यापक व्यवस्था की, ताकि उन्हें आवारा पशुओं की रक्षा की जा सके।

पिछले कई दिनों से सीओ आफिस के पीछे कुम्हारगढ़ी में बनाई गई अस्थायी गोशाला में आवारा गोवंश के मरने की सूचना पर तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने हंगामा करते हुए ज्ञापन दिए थे। बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ से पशु पालन विभाग की टीम भी आई थी। इससे देखते हुए डीएम पवन कुमार ने एसडीएम गुलशन कुमार को सख्त निर्देश दिए कि आवारा गोवंश पशुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं। इस पर उन्होंने नगरपालिका परिषद के ईओ डा. शुभम प्रसाद को साथ लेकर छोटे गोवंश के लिए अलग, गाय के लिए अलग व सांड़ के लिए अलग-अलग वाटर प्रूफ टैंट लगाए। वहीं पानी पीने के लिए व चारा के लिए खोर की अलग से व्यवस्था की गई। एसडीओ ने ईओ को निर्देश दिए कि वे वहां पर निगरानी रखें और आवारा गोवंश पशुओं के लिए चारे व पानी की व्यवस्था कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed