{"_id":"5c34ff79bdec2256ce0821dc","slug":"31546977145-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ खेकड़ा करेंगे अजीत की मौत की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ खेकड़ा करेंगे अजीत की मौत की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में बुलेरो गाड़ी की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत की जांच सीओ खेकड़ा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। व्यक्ति की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
चमरावल गांव निवासी अनुसूचित जाति का अजीत (45) पुत्र जयप्रकाश मुरादनगर फैक्टरी में नौकरी करता था। रविवार की शाम साढ़े सात बजे ललियाना-सुराना मार्ग पर ललियान चैक पोस्ट के पास बुलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को गुस्साए परिजनों ने चमरावल-बागपत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। बुलेरो चालक पर गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया। एएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला था। भाई अमित की तहरीर पर पुलिस ने बुलेरो चालक गौरव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने अजीत की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस हत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीओ खेकड़ा आरपी सिंह को जांच दी। जांच करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।