फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बजरंगी की हत्या के खुलासे में जुटी चार राज्यों की पुलिस

बजरंगी की हत्या के खुलासे में जुटी चार राज्यों की पुलिस

Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बजरंगी की हत्या के खुलासे में जुटी चार राज्यों की पुलिस
बजरंगी की हत्या के खुलासे में जुटी चार राज्यों की पुलिस
विज्ञापन


बागपत। जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुनील राठी के ठिकाने और गुर्गे पुलिस की रडार पर हैं। इस मामले में उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी वारदात की गुत्थियों को सुलझाने में यूपी पुलिस की मदद कर रही है। चारों राज्यों में सुनील राठी के गुर्गों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। बागपत में ही सुनील राठी के करीब 20 गुर्गों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक करीब 70 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की सोमवार को बागपत जेल में गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की ही पांच से अधिक टीमें लगाई गई है। मेरठ रेंज के डीआईजी रामकुमार टीमों के संपर्क में हैं। राठी सबसे अधिक उत्तराखंड में सक्रिय रहा है। रुड़की में राठी के कई ठिकाने और गुर्गें हैं। यूपी पुलिस के अलावा यहां उत्तराखंड पुलिस भी मदद में जुटी है। दिल्ली में राठी के कई शातिर शूटर हैं। दिल्ली पुलिस की मदद से इन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह बागपत जेल में राठी से मिलने आने वाले हरियाणा के युवकों की तलाश है। यही नहीं राठी के बागपत के ऐसे कई गुर्गें हैं जो हरियाणा के सोनीपत में पनाह लेते हैं। ऐसे में राठी के ठिकानों को तस्दीक कर गुर्गों की तलाश की जा रही है। यूपी पुलिस की टीम ने आसपास के जिलों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। यूपी पुलिस अन्य तीनों राज्यों की पुलिस की मदद से राठी के ऐसे गुर्गों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनकी मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में कोई न कोई भूमिका रही हो। अभी तक पुलिस 10 से अधिक शहरों में छानबीन कर चुकी है। उधर, एसपी जयप्रकाश का कहना है कि राठी की कहां क्या गतिविधि रही है, उन्हें ट्रेस करने की कोशिश चल रही है। पूर्वांचल और उत्तराखंड से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed