फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीमा सिंह ने मुंह खोला, सियासत में मचेगा भूचाल

सीमा सिंह ने मुंह खोला, सियासत में मचेगा भूचाल

Tue, 10 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीमा सिंह ने मुंह खोला, सियासत में मचेगा भूचाल
बागपत। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हत्या को सियासी षड्यंत्र करार दिया है। सियासी गलियारों में गहरी पैठ रखने वाले कई लोगों के नाम लिए जाने से भूचाल खड़े हो सकते हैं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित अन्य विधायकों की तरफ भी इशारा किया है।
विज्ञापन

मोर्चरी पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि राजनीतिक लोग मिले हुए हैं। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कराई है। पूर्व विधायक कृष्णानंद की हत्या में उन्हें जबरन फंसाया गया है। वे राजनीति में अपनी जगह बनाना चाहते थे, लेकिन पूर्व सांसद धनंजय सिंह उन्हें आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते थे, इसलिए धनंजय सिंह उनसे राजनीतिक रंजिश रखने लगा । इस पूरे षड्यंत्र में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व विधायक कृष्णानंद की पत्नी और बनारस के रहने वाले पीके सिंह भी शामिल हैं। आरोप लगाया कि उनके पति मुन्ना बजरंगी के खिलाफ पहले बागपत में झूठा मुकदमा लिखाया गया। इसके बाद बागपत में जबरन पेश कराने की साजिश रची, जेल में शिफ्ट किया और हत्या करा दी।
विज्ञापन


लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास पर देंगे धरना
बागपत। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। इसके लिए वे लखनऊ में मुख्यमंत्री के यहां धरना देंगे। मुन्ना बजरंगी के साले हेमंत सिंह ने बताया कि शासन-प्रशासन ने बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में दाखिल किया। जबकि उसने पुलिस लाइन लेकर आना था। वह बीमार था और न्यायालय मेें अर्जी भी लगाई थी कि बीमारी के कारण नहीं आ सकता है। वह बीपी, न्यूरो, आर्थो की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हेें षड्यंत्र के तहत जबरन बागपत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed