फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लाठी-डंडों व सरियों से परिवार पर हमला किया

लाठी-डंडों व सरियों से परिवार पर हमला किया

Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडों व सरियों से परिवार पर हमला किया
बागपत।
विज्ञापन

अमीपुर बालैनी गांव में एक परिवार को सास और बहू का झगड़ा देखना भारी पड़ा। पड़ोसी पांच लोगों ने घर में घुसकर सरियों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने बालैनी थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया।

घायलों में सतेंद्र पुत्र गंगाशरण, उसकी पत्नी अनीता और बेटा आकाश अमीपुर बालैनी गांव के रहने वाले हैं। सोमवार की सुबह सात बजे के लगभग तीनों अपने खेत में गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक मकान में सास-बहू में झगड़ा हो गया। तीनों सास-बहू का झगड़ा देने लगे। इसे लेकर पड़ोसियों से उनकी कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद तीनों अपने घर चाय पीने के लिए आए तो पड़ोसियों ने घर में घुसकर उन पर सरियों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें महिला सहित तीनों गंभीर घायल हो गए। इस संबंध में घायल सतेंद्र ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। घायल बाप और बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed