फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मवीकलां हमले के दो आरोपी गए जेल

मवीकलां हमले के दो आरोपी गए जेल

Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मवीकलां हमले के दो आरोपी गए जेल
बागपत। मवी कलां गांव में जमीन विवाद में किसान पर बलकटी से जानलेवा हमला किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फायरिंग कर भाग गए। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश में किया। वहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
विज्ञापन

बालैनी क्षेत्र के मवी कलां गांव निवासी वेद प्रकाश का कहना है कि उसकी जमीन पर कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। आए दिन उसके साथ झगड़ा करते रहते हैं। आरोपियों ने सोमवार को उस पर बलकटी से हमला कर दिया। वह घायल हो गई। बचाव में आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। इससे हंगामा हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उनको देखकर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। इस मामले में आरोपी सतीश, जयपाल, उदयवीर समेत चार आरोपियों के खिलाफ बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपी सतीश और जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed