फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भतीजी का अपहरण कर ले गया मामा

भतीजी का अपहरण कर ले गया मामा

Mon, 18 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
भतीजी का अपहरण कर ले गया मामा
बड़ौत (बागपत)। नगर के एक मोहल्ले से 17 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका ही मामा अपने साथियों के साथ मिलकर उठा ले गया। किशोरी की मां ने अपने भाई व दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सात दिसंबर को किशोरी घर पर अकेली थी और उसका मामा घर आया हुआ था। उसकी मां बाजार में सामान लेने गई थी। उसी दौरान मामा के दो साथी गाड़ी लेकर आए और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। पहले किशोरी के परिजनों ने उसकी तलाश की और पारिवारिक तौर पर दबाव बनाया गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस पर युवती की मां ने कोतवाली पहुंचकर अपने भाई को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है, लेकिन अभी तक उनका कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed