{"_id":"599b35be4f1c1b60338b465c","slug":"31503344062-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता को पीटा
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अधेड़ की ओर से की जाने वाली छेड़छाड़ से दसवीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। मामला घर तक पहुंचा तो पंचायत बैठ गई। आरोपी को बुलाया गया। पंचायत में ही आरोपी ने पीड़ित किशोरी को थप्पड़ जड़े और इसके बाद लोगों को धमकाते हुए चला गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
मामला बागपत शहर का है। कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार ने बताया एक अधेड़ उनके परिवार की किशोरी को रोजाना परेशान करता है। स्कूल आते जाते वक्त छेड़छाड़ करता। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन उसे डराया गया। डर के चलते छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने बताया किशोरी ने घर बताया तो मामले को लेकर पंचायत बुलाई । सोमवार को शाम के समय क्षेत्र में पंचायत शुरू हुई। पूछताछ के दौरान आरोप लगने से तिलमिलाए आरोपी ने पीड़ित को ही थप्पड़ जड़ दिया। इस पर लोगों में रोष फैल गया। आरोपी लोगों को धमकाते हुए फरार हो गया। देर रात कोतवाली पहुंचे पीड़ित पक्ष ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।