फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ पिया, हालत गंभीर

प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ पिया, हालत गंभीर

Tue, 09 Apr 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ पिया, हालत गंभीर
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से फरार प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हे हायर सेेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से प्रेमी युगल के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक का गांव की 21 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन उनकी शादी नहीं होने देना चाहते थे। पांच अप्रैल की रात में दोनों घर से भाग गए। युवक ने बताया कि घर से भागने के बाद वे हरियाणा के सोनीपत में दो दिन एक होटल में रूके। बाद में कोई रास्ता दिखाई नहीं देने पर उन्होंने कुंडली पहुंचकर मेडिकल स्टोर से जहरीले पदार्थ की शीशी खरीदी। कार से दोनों बागपत पहुंचे और दोनों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जहरीला पदार्थ पीने बाद युवक कोतवाली पहुंचा और पुलिस से अपने नाम रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी ली। पुलिस के मना करने पर वह कोतवाली के बाहर खड़ी कार में बैठ गया। इसी समय दोनों को उल्टी होने लगी। कार से दोनों जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। युवक ने मोबाइल पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से प्रेमी युगल के परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया प्रेमी युगल के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed