फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूरनपुर नवादा में मकान पर फायरिंग

पूरनपुर नवादा में मकान पर फायरिंग

Tue, 25 Dec 2018 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर नवादा में मकान पर फायरिंग
चांदीनगर (बागपत)। पूरनपुर नवादा गांव के श्यामलाल उर्फ शामी पुत्र देवशरण के घर पर रविवार की रात में करीब 11 बजे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। जिसके चलते परिजनों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। धोली प्याऊ चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीनों युवकों को जेल भेज
दोघट (बागपत)। पुलिस ने गांगनौली-टीकरी मार्ग से हथियारों के साथ पकड़े गए जय कुमार उर्फ बिट्टू, निखिल, अंकुर उर्फ मोनू को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से तीनों को जेल भेजा। तीनों के कब्जे से दो रायफल, एक बंदूक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन


12 दुकानों पर छापा, पॉलीथिन पकड़ी
दोघट। कस्बे के बाजार में नगर पंचायत कर्मियों ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। कई दुकानदार पॉलीथिन का इस्तेमाल करते पाए गए। वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने बताया कि 12 दुकानदारों से पॉलीथिन पकड़े जाने पर दुकानदारों पर 1500 रुपये जुर्माना वसूल किया। दुकानदारों को चेतावनी दी यदि कोई भी दुकानदार चेतावनी के बाद भी पॉलीथिन का इस्तेमाल करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। टीम में दीपक सोलंकी, राजीव पंवार, सत्यपाल, अंकुर पंवार, अरविंद पंवार, नीटू कुमार, आदेश, विकास, कैलाश आदि कर्मचारी अलग अलग टीमों में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव
दोघट। सरस्वती शिशु मंदिर दोघट में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने दी है।

जयंती 30 दिसंबर को मनाई जाएगी
दोघट। निरपुड़ा गांव के इंटर कालेज में 30 दिसंबर को मोहन मालवीय की जयंती मनाई जाएगी। यह जानकारी सुनील शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed