{"_id":"5a8c7b474f1c1b4d588b9916","slug":"21519156039-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली के फाइनेंसर का था रूड़की में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बली के फाइनेंसर का था रूड़की में मिला शव
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बली गांव से लापता फाइनेंसर सुरेंद्र का शव रुड़की में पड़ा मिला। बेटे ने चार दिन बाद रुड़की में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
मृतक सुरेंद्र (48) पुत्र दीप सिंह बली गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली की आईपीओ में फाइनेंसर का काम करता था। उसके भाई जितेंद्र उर्फ जित्तू ने बसपा के सिंबल पर नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टीटरी से चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ा था। भाई जितेंद्र ने बताया कि 16 फरवरी को उसकी फोन पर सुरेंद्र से बात हुई । सुरेंद्र ने उसे 17 फरवरी को गांव आने की बात कहीं , 17 फरवरी को वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने कोतवाली बागपत में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर लोकेश पता की तो उसकी लोकेश रुड़की में मिली। इस पर परिजनों ने रुड़की पुलिस से जानकारी ली। रुड़की पुलिस ने उन्हें बताया कि 16 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला । इस पर मृतक का बेटा मोहित रुड़की पहुंची और शव की शिनाख्त अपने पिता सुरेंद्र के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। भाई जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव रुड़की में फेंका गया है। इस मामले में उन्होंने रुड़की कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।