फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एके-47 लेकर घूम रहा है अजीत उर्फ हप्पू

एके-47 लेकर घूम रहा है अजीत उर्फ हप्पू

Thu, 21 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
एके-47 लेकर घूम रहा है अजीत उर्फ हप्पू

विज्ञापन
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू एके-47 लेकर घूम रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है। बुधवार को पुलिस पूरे दिन बावली के जंगल में डेरा डाले रहे। नोएडा समेत दूसरे जनपद की एसटीएफ और पुलिस की टीमें भी उसको तलाश कर रही है।

बावली गांव का अजित उर्फ हप्पू पुलिस के पहले से ही टारगेट पर है। उसके नाम से नोएडा के एक फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इससे हप्पू दूसरे जनपदों की पुलिस के निशाने पर भी आ गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो हप्पू के पास एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट है। वह खेतों में रहता है और जैकेट पहने रहता है। बुधवार को पुलिस अफसर टीम के साथ बावली के जंगल में डेरा डाले रही। पुलिस वाले सिविल ड्रेस में थे। देर शाम तक गन्ने के खेतों और ट्यूबवेल की छाक छानते रहे, लेकिन उनको हप्पू का पता नहीं चला। इसके अलावा दूसरे इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें लगी हुई है। सांकरौद गांव के 15 हजार रुपये के इनामी जसवीर उर्फ जस्सू की तलाश में पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश दी, लेकिन उसको भी पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि अजित उर्फ हप्पू व अन्य इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


हप्पू के पकड़े जाने की दिनभर चर्चा
बागपत। हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू के पकड़े जाने की दिनभर चर्चा रही। एएसपी ने उसके पकड़े जाने से पूरी तरह से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed