{"_id":"599b377d4f1c1b1b048b49c1","slug":"21503344509-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाहर छात्र भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के बाहर छात्र भिड़े, हंगामा
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के एक स्कूल के बाहर पुरानी विवाद के चलते दो छात्र व उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। इसमें दो युवक लहूलुहान हो गए। इससे वहां हंगामा हो गया।
पुराना कस्बा निवासी 12वीं के छात्र और बागपत की सब्जी मंडी के पास रहने वाले दसवीं के छात्र के बीच दो-तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। स्कूल में सोमवार को मध्याह्न अवकाश के समय दोनों छात्र स्कूल के बाहर चले गए । वहां पर दोनों पक्ष अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर आमने-सामने आ गए। इनके बीच लाठी-डंडे़ चले। इसमें दो युवक घायल हुए। वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही टीचरों ने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। प्रधानाचार्य ने कहा छात्रों का झगड़ा बाजार में हुआ है। उनके बीच पुराना विवाद चल रहा है। पहले भी मारपीट हो चुकी है। दूसरी ओर हिरासत में आए छात्र के परिजनों का कहना है कि झगड़ा दूसरे छात्रों का हो रहा था। यह तो बीच बचाव करा रहा था।