{"_id":"598f58264f1c1be1408b4594","slug":"21502566438-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान बरामद हो, तभी मानेगे केस का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामान बरामद हो, तभी मानेगे केस का खुलासा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान बरामद होगा, तभी मानेंगे केस का खुलासा
बागपत। एसपी दफ्तर के पास मोबाइल शोरूम में हुई 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पीड़ित व्यापारी ने कहा सामान बरामद होगा, तभी केस का खुलासा माना जाएगा। इसके लिए व्यापारी शुक्रवार को एडीजी से मेरठ में मिले थे।
पीड़ित व्यापारी पंकज जैन के बेटे अभिषेक जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके शोरूम से 28 जुलाई की रात करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने दो दिन पहले केस का खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन उसके पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने उनको भी इसकी जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि जब तक चोरी हुआ सामान बरामद नहीं होगा, तब तक केस का खुलासा नहीं माना जाएगा। इसके लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के वेस्ट यूपी के अध्यक्ष धनश्याम गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी शुक्रवार को मेरठ में एडीजी प्रशांत कुमार से मिले थे। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा चोरी में शामिल रहे दो युवकों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया जाएगा।