फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


बागपत। बागपत की एक विवाहिता का सोनीपत में ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट की। ससुर ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं चुन्नी से फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार माह पूर्व सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुरालवाले खुश नहीं थे। उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था।

महिला का आरोप है ससुर उस पर गलत नजर रखता है। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। पति और अन्य परिवार के सदस्यों को जानकारी दी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ससुरालियों ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उसकी तहरीर पर आरोपी पति राकेश, सास सरोज, ससुर राजेंद्र के अलावा अमन और साहब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed