{"_id":"5c33a2a4bdec2256f6520fef","slug":"201546887844-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो लुटेरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का पुलिस 25 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पिलाना भट्ठे के पास 13 दिसंबर 2018 को बाइक सवार दो बदमाशों ने हिसावदा गांव निवासी मनोज जाटव को गोली मारकर घायल किया। जबकि उसके साथी हिसावदा गांव निवासी सरदार सिंह यादव, पिलाना गांव निवासी कुलदीप त्यागी बाल-बाल बच गए थे। बदमाश इनसे बाइक व नगदी लूट ले गए थे। इसके अलावा हरियाणा निवासी सतीश को भी गोली मारकर घायल किया। वहीं खेकड़ा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री से लौट रहे दो युवकों को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल किया। पुलिस अभी तक दोनों बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बदमाश खुले घूम रहे हैं। बदमाशों के न पकड़े जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।