{"_id":"5c2136d4bdec2257022f91c7","slug":"201545680596-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतीपुरा मोहल्ले में दो समुदाय में हुआ संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केतीपुरा मोहल्ले में दो समुदाय में हुआ संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से पथराव, लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और फायरिंग भी हुई। झगड़े में दोनों पक्षों के पूर्व सभासद समेत नौ लोग घायल हो गए। इस पथराव मेें दो सिपाही भी घायल हो गए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। झगड़े के बाद दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने 18 लोगों को नामजद और पुलिस ने दोनों पक्षों के 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
केतीपुरा मोहल्ला बागपत में लक्ष्मण चौक पर सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग मामूली विवाद को लेकर रामपाल प्रजापति पुत्र लक्ष्मण व पूर्व सभासद इरशाद पुत्र यूसुफ पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हुआ। लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। रामपाल व उसके भतीजे मोहित की परचून की दुकान में तोड़फोड़ कर दी गई। कस्बा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पथराव में सिपाही राहुल और मनोज ईंट लगने से घायल हो गए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह ने थाना सिंघावली अहीर, थाना खेकड़ा पुलिस के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। झगड़े में एक पक्ष के रामपाल, मोहित, राम सिंह, मनोज और राजवती, दूसरे पक्ष के पूर्व सभा इरशाद, सलीम, चांद और अनस घायल हो गए। इरशाद और सलीम को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया। एक पक्ष के कवर सैन ने इमरान, पूर्व सभासद इरशाद, चांद, अनस, परवेज, अमजद, करीम, शौकीन, सलमान, बल्लासानी, कय्यूम व कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 395 आईपीसी, दूसरे पक्ष के सलीम ने लक्ष्मण, कवर सैन, कंवर पाल, वीर सैन, रामपाल, मोहित, राम सिंह एवं दो-तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने भी दोनों पक्ष के 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
एक पक्ष बोला, रंजिश में हमला
बागपत। एक पक्ष के कवर सैन ने तहरीर में बताया है कि चार दिन पहले उनके घेर से भूसा चोरी हो गया। उन्होंने मोहल्ले के ही इमरान के खिलाफ शिकायत की। इसको लेकर इमरान उनसे रंजिश रखने लगा। रविवार की सुबह दस बजे इमरान उनकी दुकान पर आया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इमरान 10-15 लोगों को बुलाकर ले आया और उन पर हमला बोल दिया। तमंचे से फायरिंग भी की। उसके परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ कर 16 हजार रुपये की नगदी समेत हजारों रुपये का सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन
दूसरा पक्ष बोला, गुड़ को लेकर हुआ विवाद
बागपत। दूसरे पक्ष के सलीम ने तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे लक्ष्मण चौक पर घेर के सामने बैठ कर चाय पी रहा था। वहां पर गुड़ बेचने वाले के साथ मोहल्ले के लोग बहस कर रहे थे। गुड़ वाले के साथ लक्ष्मण व उसके बेटों ने मारपीट कर दी। वहां से गुजर रहे उसके परिवार के पूर्व सभासद इरशाद ने उन्हें गुड़ वाले से मारपीट न करने को कहा तो उन्होंने इरशाद के साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर आठ-दस लोगों ने धारदार हथियार, सरियों से हमला किया। इसमें उनके पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दिव्यांग सलीम के पैर की हड्डी टूट गई।
पहले भी पुलिस पर हुआ था पथराव
बागपत। मोहल्ला केतीपुरा में दो समुदायों के बीच यह पहला झगड़ा नहीं है। इससे पहले भी कई बार झगड़े हो चुके है। लक्ष्मण चौक के पास कुरैशियान मोहल्ले में 25 मई को पुलिस की भी पिटाई कर दी थी। पथराव में एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ अपनी तरफ से मुकदमा भी दर्ज कराया, लेकिन एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।
माहौल खराब करने की कोशिश, कार्रवाई करे पुलिस
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में दो समुदाय के बीच हुए संघर्ष के मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से सख्त कार्रवाई की मांग की। मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री ने कहा कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। अत्याचार सहन नहीं होगा। यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष अलग-अलग झगड़े का कारण बता रहे हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जाएगी। पुलिस की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे। चाहे वह किसी भी समुदाय से क्यों न हो। किसी को माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। पथराव में दो सिपाही भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, एक भैंस बरामद
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष के वीर सैन ने आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी की आरोपियों ने उसकी पांच भैंसें खोल ली । इसके बाद रात में आठ बजे पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इसके बाद आरोपियों के घर से पुलिस ने एक भैंस को बरामद कर लिया है। बाकी भैंसों को बरामद करने के लिए रातभर सर्च अभियान चलता रहेगा। तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने विलाल को हिरासत में लिया है। उसने कहा उसने घेर सलीम को किराये पर दे रखा है, उसे नहीं पता घेर में भैंस कहां से आई है। अभी भी दोनो पक्षों के बीच में तनाव बना हुआ है। उधर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की शिकायत पर मोहल्ले में सर्च अभियान चलाया। इसमें आरोपी के घर से एक भैंस बरामद हो गई है। बाकी के लिए अभियान जारी रहेगा। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
झगड़े की फैली अफवाह
बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित केतीपुरा मोहल्ले में दो समुदाय के बीचों में हुए झगड़े की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई थी। लोगों ने मोबाइल ले झगड़े की जानकारी ली। बात में मामला दो समुदायों के मामूली से झगड़े का मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।