{"_id":"5bfafa03bdec224176131189","slug":"201543174659-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा पिकअप व ट्रॉली से टायर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिंद्रा पिकअप व ट्रॉली से टायर चोरी
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के पक्का घाट से शनिवार की रात में चोर महिंद्रा पिकअप और टॉली के टायर चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
नगर के ईदगाह मोहल्ला निवासी शकील पुत्र रशीद महिंद्रा पिकअप गाड़ी किराये पर चलाता है। उसने बताया कि वह अपनी गाड़ी यमुना रोड स्थित पक्का घाट पर खड़ी करता है। रोजाना की तरह उसने शनिवार की रात भी गाड़ी को वहीं खड़ा किया तथा लॉक कर अपने घर चला गया। आरोप है कि उसके जाने के बाद किसी ने उसकी गाड़ी के नए टायर व रिम चोरी कर लिए। सुबह पीड़ित को मामले की जानकारी मिली। उधर, इसी मोहल्ले के यूसुफ पुत्र हफीजुद्दीन का कहना है कि उसकी ट्रॉली के भी देर रात टायर चोरी हुए है। पीड़ितों ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।