{"_id":"5b996eef867a557fe5100fa0","slug":"201536782063-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में चोरी
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
कस्बे के लकड़ी बाजार में गत मंगलवार की रात में चोर बनारसी दास मंगल सैन भवन निर्माण सामग्री की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। व्यापारी ने थाने में तहरीर दी
अमीनगर सराय निवासी बॉबी ने बताया कि उनकी लकड़ी बाजार में बनारसी दास मंगल सैन नाम से भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। मंगलवार की शाम वे दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार की सुबह दुकान पर आए तो शटर के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा गल्ले में लगी 15 हजार रुपये की नगदी गायब थी। इससे रात्रि में चोर चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने पुलिस से खुलासे की मांग की। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़ित व्यापारी ने कस्बा चौकी पर घटना की तहरीर दी। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा शीघ्र चोरों को पकड़ लिया जाएगा।