{"_id":"5b7c6cf442c792462d13409b","slug":"201534881012-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग में मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पूर्वी यमन नहर पर अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला समेत तीन लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का कोर्ट से सात घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की और घटना मेें प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
गौरतलब है कि कोताना रोड नहर पुल के पास 10 जुलाई को साथियों के साथ युवक ने विपुल पुत्र राकेश निवासी जौनमाना पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें विपुल व वहां से गुजर रही शिमला पत्नी अशेाक निवासी बड़ौत घायल हुए थे। इस मामले मेें दो लोग नामजद हुए थे, इनमें अंकुर जौनामान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि सौरभ पुत्र राजेन्द्र निवासी मलकपुर फरार चल रहा था। उसने 10 अगस्त को बागपत कोर्ट मेें सरेंडर किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का कोर्ट से कस्टडी रिमांड लेकर सात घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद किया है।