{"_id":"5b0dad144f1c1b916e8b53f5","slug":"201527622932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में पांच लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को यातनाएं दी और दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। कोतवाली में महिला के पिता ने बेटी के पति, सास, ससुर, ननद, जेठ आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई ।
देवेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी किवाना जनपद शामली ने अपनी बेटी नीलम की शादी 2016 में बावली गांव के देवव्रत पुत्र शिवचरण के साथ की । शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। कई बार उन्हें दहेज के रूप में पैसा भी दिया, लेकिन वे बाज नहीं आए। हाल में उन्होंने पांच लाख रुपये अपने घर से नीलम को लाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया तो उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। सोमवार को पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नीलम को सास, ससुर, ननद, जेठ, पति ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसके ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।