फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीमा कराने के नाम पर लाखों की ठगी

बीमा कराने के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 31 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीमा कराने के नाम पर लाखों की ठगी
बागपत। बीमा कराने के नाम पर एक संस्था ने लाखों रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार सरकारी विभाग के कर्मचारी भी हुए है। पीड़ितों ने पुलिस अफसरों को पत्र भेजकर आरोपी संस्था के संचालकों से रुपये दिलवाने और कार्रवाई की मांग की है। इस संस्था के संचालकों ने सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ठगे। मीतली गांव की महिला मुन्नी देवी ने बताया कि उसने अपने परिवार के सदस्य, रिश्तेदारी का भी बीमा कराया। गांव के लोगों ने भी बीमा कराया। इस तरह से 64 लोगों का बीमा हो रहा है। इनमें कई सरकारी कर्मचारी भी हैं। सभी लोगों ने 2010 से 2014 तक लगातार किश्त जमा की । बाद में जानकारी की तो पता चला कि इस नाम की कोई संस्था ही नहीं है। उनसे धोखाधड़ी और जालसाजी करके रुपये लिए हैं। आरोपियों की पुलिस से शिकायत की , लेकिन अभी तक उनको रुपये नहीं दिलाए। पीड़ित ने पुलिस अफसरों को पत्र भेजकर शिकायत की। इसी तरह बागपत शहर की दर्जनों महिलाओं से लोन कराने के नाम पर ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed