{"_id":"5999ec884f1c1bd11e8b4a22","slug":"201503259784-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासिम की तलाश में कांधला में पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासिम की तलाश में कांधला में पुलिस की दबिश
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कासिमपुर खेड़ी गांव में पका हुआ मांस बरामद करने के मामले में आरोपी कासिम फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कांधला में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को कामयाबी हाथ नहीं लगी।
कासिमपुर खेड़ी गांव के कासिम के मकान में शनिवार को गोकशी होने की पुलिस को सूचना मिली । पुलिस ने छापामारी कर वहां से पका हुआ मांस बरामद किया । कासिम भागने में कामयाब हो गया । मांस किस पशु का है, इसका पता नहीं चल पाया । इसके लिए मीट का नमूना ले लिया, ताकि लैब में भेजकर पता किया जा सके। आरोपी कासिम के खिलाफ रमाला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है और संभावित स्थानों पर दबिश दी। कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी रमेश चंद सिद्धू ने कहा आरोपी कासिम को पकड़ने के लिए कासिमपुर खेड़ी और कांधला (शामली) में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
मकान में मांस मिलने की घटना को न दे तूल : राजेंद्र
रमाला। कासिमपुर खेड़ी में कामिल के मकान में मिले मांस की घटना को लेकर गांव में रविवार को सर्वसमाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें गांव में शांति और सौहार्द बनाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल खराब होता है। जरूरी है कि इसे अपनी ओर से ज्यादा तूल न दिया जाए। पुलिस अपना कार्य कर रही है। शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस को कार्य करने दिया जाए। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, नितिन कुमार, सागर, वेदपाल उपाध्याय, यशवीर सिंह, नबाव अली, शौकत, जयवीर सिंह मौजूद रहे।