{"_id":"59515bee4f1c1b72258b45e9","slug":"201498504174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने के आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने के आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत टीम पर हमले के आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट
बागपत। धनौरा-टीकरी गांव में विद्युत निगम की टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
धनौरा-टीकरी निवासी एक उपभोक्ता की शिकायत पर 13 जून को एसडीओ राजमणि कल्याण, अवर अभियंता विकास, प्रदीप और रविंद्र खेत में पहुंचकर ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन जोड़ने लगे थे। तभी कुछ लोगों ने वहां पर पहुंचकर इसका विरोध करते हुए विद्युत निगम की टीम पर हमला कर दिया था। इसमें जेई विकास घायल हो गया था। टीम के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में दोघट थाने पर आरोपी बालेंद्र, संजीव और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए कई बार उनके मकान और संभावित स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। वे लोग पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी को देखते हुए आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। दोघट थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हो गए है।