{"_id":"59515afa4f1c1bd4058b4735","slug":"201498503930-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर में घर में फायरिंग करने पर आठ लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौलतपुर में घर में फायरिंग करने पर आठ लोगों पर मुकदमा
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर में मारपीट और फायरिंग, आठ पर केस दर्ज
बागपत। दौलतपुर गांव में बच्चों के विवाद में घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर फायरिंग की। परिवार के सदस्यों ने कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई। इस मामले में आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ लापरवाही बरतने पर एएसपी अजय कुमार सिंह ने बालैनी थाना के एसएसआई को देर रात ही लाइन हाजिर कर दिया था।
बालैनी क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी कामिल पुत्र जिला उल हसन के बच्चों का पड़ोस के ही अब्दुल इस्लाम के परिवार के बच्चों में एक सप्ताह पहले विवाद हो गया था। उस समय जिम्मेदार लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। रविवार की रात में कामिल अपने परिवार के साथ मकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान विपक्षी अब्दुल इस्लाम का लड़का नाजिम और अन्य लोग घर में घुसे और कामिल के परिवार पर हमला बोल दिया और जान से मारने की नियत से फायरिंग की। परिवार के सदस्यों ने कमरे में घुसकर जान बचाई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने के काफी देर बाद एसएसआई संजीव शर्मा प्राइवेट गाड़ी से घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक हमलावर धमकी देकर जा चुके थे। इसका पता अफसरों को चला। इससे पहले भी उनकी पुलिस अधिकारियों के पास कई शिकायत आ चुकी थी। इस देख एएसपी अजय कुमार सिंह ने रात में ही संजीव शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। बाद में पीड़ित कामिल की तहरीर पर थाने में आरोपी नाजिम के अलावा मुकीम, ईशा, जुनैद, मोहम्मद उमर, फैजल, रिजवान, अब्दुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा हमलावरों को पकड़े का प्रयास किया जा रहा है। गांव में शांति का माहौल है।