फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शफीक सलमानी ने कोर्ट में किया सरेंडर

शफीक सलमानी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 24 Apr 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
शफीक सलमानी ने कोर्ट में किया सरेंडर
शफीक सलमानी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

बागपत। शहर के पुराना कस्बे में नगर पालिका की दुकान पर अवैध कब्जा करने के मामले में फरार चल रहे सपा नेता शफीक सलमानी ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुराना कस्बा बागपत में एक्सचेंज रोड पर नगर पालिका की दुकान है। 31 मार्च 2017 में दुकान का ठेका समाप्त हो गया था। 11 मार्च 2017 को नगर पालिका के ईओ ललित कुमार आर्य दुकान देखने गए तो उन्हें दुकान पर दूसरा ताला लगा मिला। ताला तोड़कर अंदर देखा तो उसमें किसी दूसरे व्यक्ति का सामान मिला। ईओ ने सपा नेता शफीक सलमानी निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। अब मंगलवार को आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव में यमुना नदी में अवैध रेत खनन के मामले में फरार चल रहे रहीस ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। वर्ष 2017 में अवैध रेत खनन करने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed