{"_id":"5c71a1cabdec2208d27b24c0","slug":"191550950858-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने लगाई कोतवाल को फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने लगाई कोतवाल को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मोहल्ला गायत्रीपुरम निवासी बिलाल पुत्र अफसर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 फरवरी को मोहल्ले में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। उसके भाई आबिद ने जुआ खेलने का विरोध किया तो उन्होंने लोहे की रॉड से आबिद की पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने कोतवाली मेें तहरीर दी। पुलिस ने वसीम, जुल्फकार, राशिद, इमरान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। उसके भाई के सिर में गंभीर चोट लगी है। वह मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने सही धारा नहीं लगाई। मोहल्ले में जुआ व सट्टा चल रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। एसपी से सही धारा लगाने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को मुकदमे में सही कार्रवाई न करने पर फटकार लगाई। जुआ व सट्टे के खिलाफ कठौर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
युवक लापता, परिजनों ने तहरीर दी
बागपत। हरचंदपुर गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका भाई अशोक कुमार लोनी जनपद गाजियाबाद में एक व्यक्ति की कार चलाता है। 20 फरवरी को वह घर से ड्यूटी पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी कार गाजियाबाद के डासना में खड़ी मिली। उसने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल गाजियाबाद जनपद का बताकर परिजनों को वहां भेज दिया।
चार नलकूपों के उपकरण फुंके
रमाला (बागपत)। बरवाला गांव में एलटी विद्युत लाइन के कार आपस में टकराने पर किसान इकबाल पुत्र अतल सिंह, सोमपाल पुत्र खिलारी, सोहनवीर पुत्र सुलतान, बालकिशन पुत्र कालू के नलकूपों के विद्युत उप करण फुंक गए। किसानों ने बताया कि विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। लाइन ढीली होकर नीचे लटक गई हैं, जिस कारण आए दिन तार आपस में टकरा जाते हैं। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विद्युत लाइन खिंचवाने की मांग की।