{"_id":"5c71a0d7bdec224e21135f4d","slug":"191550950615-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने बदला एटीएम कार्ट, लोगों ने एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने बदला एटीएम कार्ट, लोगों ने एक को दबोचा
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में ओरियंटल बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालने आए व्यक्ति का दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। शोर मचाए जाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। लोगों ने आरोपी को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव निवासी तासीन पुत्र अली मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को वह घर से अग्रवाल मंडी टटीरी में ओरियंटल बैंक शाखा के एटीएम से रुपये निकालने आया था। उसका एटीएम कार्ड एसबीआई बैंक का है। जब वह रुपये निकालने लगा तो दो युवक एटीएम में घुस आए। एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकले तो दोनों युवकों ने उससे एटीएम कार्ड लेकर उससे कहा कि हम रुपये निकलते हैं। इसी समय उन्होंने एटीएम कार्ड बदल दिया और बाहर निकल गए। उसने कार्ड का नंबर देखा तो एटीएम कार्ड बदलने का पता चला। उसने बाहर निकल कर शोर मचा दिया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अनिल निवासी गढ़वाल जनपद सोनीपत हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह दो माह से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का काम कर रहे हैं। उसने अपने साथी का भी नाम पुलिस को बता दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह नेे बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे कई घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।