{"_id":"5b37dc304f1c1b684d8b953d","slug":"191530387504-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली में फायरिंग से फैली दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगनौली में फायरिंग से फैली दहशत
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
पांच-छह नकाबपोश बदमाशों ने गांगनौली गांव में शुक्रवार की रात में जमकर हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर रात्रि में ही पुलिस टीम गांव में पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
गांगनौली गांव में शुक्रवार की रात में एक बजे के लगभग गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पांच-छह नकाबपोश बदमाश ने शिव मंदिर के पास दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में जाग गई। शिव मंदिर के पास के घरों के लोग छतों से उतरकर नीचे मकान में चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि पांच-छह बदमाश देखे गए है। जो मुंह पर कपड़ा लपेटे थे। कुछ लोगों के टॉर्च लगाने पर बदमाशों ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौच भी की। सूचना पर रात में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि फायरिंग करने की सूचना है। मामले की जांच की जा रही है।