{"_id":"5b26b3044f1c1bda6e8b88db","slug":"191529262852-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास अवैध पशु कटान पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास अवैध पशु कटान पकड़ा
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
कस्बा अमीनगर सराय में पुलिस चौकी के पास अवैध पशु कटान पकड़ा गया। पुलिस ने छापा लगाकर दो लोगों को पशु कटान करते पकड़ लिया। जबकि तीन आरोप मौके से भाग गए। पुलिस को मौके से एक मवेशी के अवशेष और चार मवेशी जिंदा मिले हैं।
अमीनगर सराय कस्बे में पुलिस चौकी से महज एक सौ मीटर की दूरी पर एक दुकान में अवैध पशु कटान किया जा रहा है। इसकी सूचना कस्बा वासियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित दुकान में छापा मारा कर अवैध पशु कटान पकड़ लिया। पुलिस को देखकर कटान कर रहे आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरकर दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी आदिल पुत्र इस्लाम और सलमान पुत्र युनूस निवासी अमीनगर सराय शामिल हैं। जबकि अल्लू, चांद और इलियास पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहे । पुलिस को मौके से एक मवेशी के अवशेष और चार जिंदा मवेशी मिले। चार मवेशियों को पुलिस चौकी लाया गया। उन्हें ग्रामीणों की सुपुदर्गी में दिया है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।