फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संपति हड़पने के लिए भाई को ही फंसा दिया

संपति हड़पने के लिए भाई को ही फंसा दिया

Tue, 17 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
संपति हड़पने के लिए भाई को ही फंसा दिया
बागपत। संपत्ति हड़पने के लिए भाई ने ही अपने सगे भाई की बाइक में तमंचा रखकर पुलिस से पकड़वा दिया। पुलिस ने जांच कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को रविवार की शाम सूचना मिली की कि एक युवक बाइक में तमंचा लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने दिल्ली रोड से युवक को तमंचे सहित पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक के भाई ने उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे जेल भेजने की योजना बनाई । उसके भाई ने ही उसकी बाइक में तमंचा रखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी भाई योगेश पुत्र कुलदीप निवासी भैड़ापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी योगेश को पीएनबी बैंक शाखा बागपत के पास से पकड़ कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed