फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेड़ी प्रधान व जागोस में रेत खनन शुरू

खेड़ी प्रधान व जागोस में रेत खनन शुरू

Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी प्रधान व जागोस में रेत खनन शुरू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेड़ी प्रधान और जागोस गांव में रेत माफिया ने फिर डेरा डाल लिया है और रात होते हुए यमुना नदी में अवैध रेत खनन का धंधा शुरू हो जाता है, लेकिन पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

खेड़ी प्रधान और जागोस गांव के यमुना खादर में रेत खनन माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं। खेड़ी प्रधान गांव में तोमर कई रोज से अवैध रेत खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस प्रशासन को पता होते हुए भी वह मूक दर्शक बना हुआ है। वहीं जागोस गांव में भी मंगलवार की रात से रेत खनन का अवैध व्यापार रेत खनन माफिया ने शुरू कर दिया है और वहां यमुना से सड़क तक रास्ता भी बनाकर तैयार किया गया है। पिछले दिनों शिकायत करने के बाद प्रशासन की नींद टूटी और एसडीएम ने छापे लगाकर इस कारोबार को बंद कराया, लेकिन यह कारोबार फिर धड़ल्ले से शुरू कर दिया। इससे कोताना गांव के लोगों में रेत माफिया के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। पूर्व की भांति कभी भी संघर्ष हो सकता है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। क्षेत्र में रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा, अवैध रेत खनन माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed