{"_id":"5a04ac6b4f1c1b9f678ba407","slug":"191510255723-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली में किराना व्यापारी के पोते का अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनौली में किराना व्यापारी के पोते का अपहरण का प्रयास
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव में किराना व्यापारी के पौत्र का घर में घुसकर सशस्त्रधारी चार बदमाशों ने अपहरण और घर में लूटपाट करने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश धमकी देकर भाग गए। इससे व्यापारी का परिवार दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बिनौली निवासी अमोलक चंद जैन की गांव के बाजार में किराना की बड़ी दुकान है। दूसरे स्थान पर उनका मकान है। बृहस्पतिवार को शाम के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। शाम करीब साढ़े सात बजे चार सशस्त्र बदमाश घर में घुसे। उनके बेटे अंकुर जैन और पांच वर्षीय पौत्र वंश जैन को बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने मकान में लूटपाट करने की कोशिश की। साथ ही वंश का अपहरण करने की कोशिश की। परिजनों के शोर मचाने पर मोहल्ले के अन्य लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश खुद को घिरता देखकर धमकी देकर भाग गए। इससे व्यापारी का परिवार दहशत में है। सूचना मिलते ही बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। व्यापारियों ने गली-मोहल्लों में पुलिस गश्त करने और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।