{"_id":"599f2fd44f1c1b43728b471d","slug":"191503604692-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारी मोड़ पर किसान से हजारों की नगदी व मोबाईल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुहारी मोड़ पर किसान से हजारों की नगदी व मोबाईल लूटा
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
स्टेट बैंक की कोताना शाखा से रुपये निकालकर बाइक पर सवार होकर लुहारी जाते समय एक किसान से पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
बृहस्पतिवार को लुहारी गांव का बिजेंद्र पुत्र रामचंद्र स्टेट बैंक की कोताना शाखा से 25 हजार रुपये निकाल कर बाइक से अपने गांव लुहारी आ रहा था। जब वह लुहारी के रास्ते पर मुड़ा तो बाग के नजदीक पल्सर बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया और उससे 25 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचे के बटों से हमलाकर भाग निकले। उसने गांव में और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में बिजेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा मामला अभी संदिग्ध है, लेकिन जांच की जा रही है।