{"_id":"5c91456abdec2213e648ec10","slug":"181553024362-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के आदेश का सख्ती से पालन करें पुलिस-आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव आयोग के आदेश का सख्ती से पालन करें पुलिस-आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुलिस महानिरीक्षक मेरठ राम कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में कई जगह स्कूलों में अर्द्ध सैनिक बल के ठहरने की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाले अर्द्ध सैनिक बल के ठहरने के व्यवस्था स्कूल और कॉलेजों में की गई है। मंगलवार को आईजी मेरठ राम कुमार ने अर्द्ध सैनिक बल के ठहरने के स्थान वेदांत इंटरनेशनल स्कूल अमीनगर सराय, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सराय रोड सिघावली अहीर, स्याद्वाद इंस्टीट्यूट बागपत व गोल्डन गेटवे पब्लिक स्कूल बागपत का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन केन्द्र पर की गई तैयारियों एवं अर्द्धसैनिक बल के ठहरने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। फोर्स के लिए अच्छे खाना उपलब्ध कराएं। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करें। यदि कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी में लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग के आदेश का सख्ती से पालन होना चाहिए। इस मौके पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, सीओ खेकड़ा आरपी सिंह, बागपत कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह, सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
एसपी न आईटीबीपी ने फ्लैग मार्च निकाला
चांदीनगर। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आईटीबीपी के जवानों के साथ ढ़िकौली, पांची, खट्टा प्रहलादपुर, भगोट, भैड़ापुर, सिंगौली आदि गांवों में लोकसभा चुनाव को देखकर फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। एसपी ने कहा कि चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अफवाहों से दूर रहने की हिदायत दी। इस मौके पर थानाध्यक्ष उमेश रोहिया भी मौजूद रहे।