फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोगों ने मनोरोगी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

लोगों ने मनोरोगी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 18 Jan 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने मनोरोगी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बुधवार की रात में एक मनोरोगी नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में पहुंचा। उसने मोहल्ले में कई लोगों के मकानों के दरवाजों को खोलने का प्रयास किया। दरवाजे पर हलचल को भांपकर मोहल्ले के लोग सक्रिय हो गए। । मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो एक व्यक्ति मोहल्ले में घूम रहा है। कुछ लोगों ने साहस कर शोर मचाकर मनोरोगी व्यक्ति को पकड़ लिया और खेकड़ा थाने में फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र निवासी छपार, मुजफ्फरनगर बताया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया पुलिस ने छपार पुलिस से मनोरोगी की जानकारी दी। खेकड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को मनोरोगी को अपनी गाड़ी से गांव छपार भेजा और उसके परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed