{"_id":"5b3e74964f1c1b84468b4d96","slug":"181530819734-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा तमंचा लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा तमंचा लेकर फरार
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में अंकित को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तमंचा लेकर दूसरा युवक फरार है। निरपुड़ा गांव में मंगलवार की रात में बाइक सवार दो युवकों ने अंकित को गोली मारकर घायल किया। ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। घायल युवक को सीएचसी बिनौली से परिजन निजी अस्पताल ले गए। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। पिता ने निरपुड़ा गांव निवासी विक्रांत पुत्र सूरजबली और मोनू पुत्र धन सिंह निवासी लौहड्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी विक्रांत को भड़ल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया जबकि मोनू तमंचा लेकर भाग निकला। एसआई नरेंद्र सिंह शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
दो युवकों में मारपीट
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में नाली के विवाद को लेकर आकाश पुत्र अशोक और मोहित पुत्र इंद्रपाल के बीच झगड़ा हो गया, इसमें दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
दो युवकों में मारपीट
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में नाली के विवाद को लेकर आकाश पुत्र अशोक और मोहित पुत्र इंद्रपाल के बीच झगड़ा हो गया, इसमें दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन