{"_id":"5b25654d4f1c1b5d748b53aa","slug":"181529177421-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में मायके में आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से जांच की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छपरौली क्षेत्र के ककौर गांव निवासी अरुण पुत्र सतीश ने बताया कि उसकी 12 मार्च 2018 को पाली गांव निवासी पारुल (21) पुत्री सोमपाल के साथ शादी हुई । वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है। पांच दिन पहले उसकी पत्नी पारूण अपने मायके में आई । शुक्रवार की शाम मायके वालों ने उन्हें सूचना दी कि पारुल की मौत हो गई है। आरोप लगाया कि उसके पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अरुण ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसआई सरदार सिंह पाली गांव में पहुंचे और विवाहिता के परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया युवक ने जानकारी दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।