फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूर्वी यमन नहर पर अलावलपुर के पास बदमाशों ने दिया लूटपाठ की घटना को अंजाम

पूर्वी यमन नहर पर अलावलपुर के पास बदमाशों ने दिया लूटपाठ की घटना को अंजाम

Thu, 07 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्वी यमन नहर पर अलावलपुर के पास बदमाशों ने दिया लूटपाठ की घटना को अंजाम
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमन नहर पर अलावलपुर रेलवे लाइन के पास बुधवार को दिन दहाडे़ बाइक सवार दंपति से तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर नगदी, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। जाते समय बदमाशों ने मोबाइल का सिम तोड़कर उन्हें मोबाइल लौटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के सिरौली निवासी ब्रजमोहन बुधवार सुबह पत्नी गीता के साथ किसी काम से बड़ौत आए थे। जब वह काम पूरा कर बाइक से पूर्वी यमन नहर की पटरी से लौट रहे थे तभी अलावलपुर रेलवे लाइन के नजदीक तीन बदमाश खेत से निकले और तमंचों के बल पर ब्रजमोहन से 3800 रुपये और मोबाइल, गीता से कानों के कुंडल और हाथों की अंगूठी लूट ली। इसे बाद बदमाशों ने मोबाइल का सिम निकालकर तोड़ दिया और मोबाइल वापस लौटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि बाइक नहीं ले जा रहे हैं, इसलिए चुपचाप यहां निकल जाओ। उन्होंने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इस मार्ग पर लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल मेें ही बदमाशों ने एक दूधिया और उसके बेटे से मारपीट कर हजारों की नगदी लूट ली थी। पुलिस ने इस मामले में भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed