फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर दलदल में फंसी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

हाईवे पर दलदल में फंसी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर दलदल में फंसी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास गड्ढे में दलदल होने के कारण मिनी बस फंस गई। उसको निकालते समय छह यात्री घायल हो गए। इससे वहां हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर से बस को निकाला।
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर से मिनी बस यात्री लेकर शामली जा रही थी। जैसे ही बस गौरीपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी एक गड्ढे में फंस गई, क्योंकि उसमें कीचड़ भरा होने के कारण दलदल हो रही है। चालक राजवीर ने बस को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन बस गड्ढे से नहीं निकली। इस दौरान शामली के थानाभवन निवासी यात्री अब्दुल्ला के अलावा दिल नवाज, आबिद, दिनेश, सन्नी, और मुकेश घायल हो गए। उनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया । बाद में गांव से ट्रैक्टर बुलाया और बस को निकाला । इस दौरान वहां पर जाम लगा रहा। यात्रियों को मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बाइक फिसने से दो घायल
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर कीचड़ होने के कारण बाइक फिसल गई। इससे युवक मनोज और दिनेश निवासी लोनी घायल हो गए। उनका चिकित्सक से उपचार कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed