फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया चोर, सामान बरामद

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया चोर, सामान बरामद

Sun, 02 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया चोर, सामान बरामद
चांदीनगर (बागपत)। रटौल बस स्टैंड पर दुकान में चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रटौल गांव निवासी बिरजू की दुकान का बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। शुक्रवार सुबह इसका पता चला था। इससे पहले भी वहां पर कई दुकानों में चोरी हो चुकी थी। दुकानदारों ने घटना की पुलिस अफसरों से शिकायत कर केस का खुलासा करने की मांग की। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई थी। पुलिस और दुकानदारों ने आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चोरों का पता चल गया। खेकड़ा थाना के एसएसआई मोहम्मद कामिल ने कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रटौल गांव के समीम को पकड़ा। इसके पास से दुकान से चोरी की पांच हजार रुपये की नगदी और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी का भाई इमरान भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed