{"_id":"5cbcc0c1bdec221444249ad4","slug":"171555873985-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही पत्नी पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मायके में रह रही पत्नी पर हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पाली गांव में मायके में रह रही पत्नी पर पति ने हमला बोल दिया। उसकी व बच्चों कर बेरहमी से पिटाई की। घर में तोड़फोड़ कर तीन तलाक देने की धमकी देकर चला गया। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पाली निवासी शबाना ने बताया कि उसका निकाह आठ साल पहले छपरौली कस्बे के एक युवक से हुआ था। अब उसके चार बच्चे हैं। पति शराब पीने का आदी है। उसको घर का खर्चा भी नहीं देता है। उसने व रिश्तेदारों ने पति को शराब पीने से रोका, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पति ने मारपीट कर घर पत्नी को घर से निकाल दिया था। उसे बार-बार तीन तलाक की धमकी देता है। महिला बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। रविवार सुबह पति नशे की हालत में महिला के घर पहुंचा और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। महिला और बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। बचाव में आए परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की। घर के सामान में भी तोड़फोड़ कर दी। महिला ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।