फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिपाही ने चिकित्सक को दी गोली से उड़ाने की धमकी

सिपाही ने चिकित्सक को दी गोली से उड़ाने की धमकी

Mon, 14 Jan 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ने चिकित्सक को दी गोली से उड़ाने की धमकी
बागपत। मोर्चरी पर शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे नशे में धुत सिपाही ने चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ के साथ गाली गलौच कर गोली से उड़ाने की धमकी दी। आरोपी सिपाही रमाला थाने में तैनात है। पुलिस आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सूचना मिलते ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। पीड़ित चिकित्सक ने आरोपी सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में शनिवार को शाम के समय सड़क दुर्घटना में बिनौली थाना क्षेत्र के रहतना गांव निवासी रोनक उर्फ गुड्डू (18) की मौत हो गई थी। रविवार को रमाला थाने में तैनात सिपाही अशोक कुमार शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल में स्थित मोर्चरी में आया। वह नशे में था। उसने पोस्टमार्टम कर रहे डॉ. विजय प्रकाश, फार्मेसिस्ट सहजोर, हारून व अन्य स्टाफ को गाली गलौच शुरू कर दी। चिकित्सक से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तुरंत देने को कहा। चिकित्सक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से मना कर दिया। आरोप है कि सिपाही ने चिकित्सक को गोली से उड़ाने की धमकी दी। मोर्चरी पर काफी देर तक हंगामा रहा। धमकी के बाद चिकित्सक भयभीत हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। चिकित्सक ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस ने सीएचसी में सिपाही का मेडिकल कराया। एसपी ने बताया कि सिपाही शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था। चिकित्सक को धमकी देने के मामले की जांच कराई जाएगी। सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed