{"_id":"5b7b17c942c792466835eecb","slug":"171534793673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को उठाकर ले जाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को उठाकर ले जाने की धमकी
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीएससी की छात्रा को मोबाइल फोन पर युवक ने उठाकर ले जाने की धमकी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंच पुलिस का घेराव किया और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीएससी की छात्रा के मोबाइल पर तीन दिनों से अज्ञात युवक फोन कर अश्लील बातें करता है। उसे कालेज जाते समय रास्ते से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। जिस कारण छात्रा भयभीत है। उसने कालेज जाना भी बंद कर दिया है। इतना ही फोन पर गालियां देता है। छात्रा का पूरा परिवार भयभीत है। परिजनों ने बताया कि जिस नंबर ये युवक फोन करता है उसका पता बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव का है। युवक ने फर्जी आईडी पर सिम ले रखा है। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेश पता की जाए। आरोपी युवक छात्रा के परिवार के बारे में सब कुछ जानता है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक बागपत शहर का ही रहने वाला है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, अनिल, आकाश, अंकुर, मन्नु, अमित, रोहित, राजेंद्र, नरेंद्र आदि रहे है।