फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंटरनेट पर हैकर चोरी कर रहे आपकी सूचनाएं

इंटरनेट पर हैकर चोरी कर रहे आपकी सूचनाएं

Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेट पर हैकर चोरी कर रहे आपकी सूचनाएं
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जहां एक ओर हर क्षेत्र में कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है, वहीं इंटरनेट पर अब काम करना व अपना डाटा सुरक्षित रखना एक चुनौती बनी गयी है। क्योंकि हैकर इंटरनेट के माध्यम से आपका महत्वपूर्ण डाटा चोरी कर रहे हैं। इस प्रकार की शिकायत प्रतिदिन संबंधित थानों में पहुंच रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है।

कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए इस समय यदि सबसे आधुनिक कोई चीज है तो वह है इंटरनेट। इंटरनेट के माध्यम से लोग एक जगह बैठे-बैठे लेनदेन, मनी ट्रांसफार्मर, शॉपिंग से लेकर अपना कीमती डाटा भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक चंद सेकेंड में ही ट्रांसफर कर सकते हैं। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है ई-मेल आईडी। यदि आप एक अच्छे इंटरनेट यूजर हैं तो आप अपना अधिकांश कार्य ई-मेल के माध्यम से ही पूरा करते हैं, लेकिन अब आपकी ई-मेल पर भी हैकर की नजरें गढ़ी हैं। यदि आप इसके प्रति सचेत नहीं है तो आपका डाटा या तो चोरी किया जा सकता है या फिर नष्ट। इन दोनों ही समस्याओं से थोड़े से ही प्रयास से निजात पाई जा सकती है। प्रतिदिन कोतवाली पर भी बैंक अकाउंट या फिर डेबिट कार्ड के गोपनीय पास वर्ड के माध्यम से बैंक अकाउंट से हैकर द्वारा रुपये निकालने की शिकायत पहुंच रही है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि इस प्रकार की शिकायत लगातार बढ़ रही है। जिनका समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


नेट एक्सपर्ट एवं कंप्यूटर विशेषज्ञ अमन गर्ग के अनुसार
1. ई-मेल आईडी का पास वर्ड समय-समय पर बदलते रहे।
2. अपनी आईडी को बहुत अधिक सरल, सहज नहीं रखे।
3. मेल या आईडी से जुड़ी तकनीकी सूचनाएं गोपनीय रखे।
4. व्यस्त स्थलों पर वाईफाई तकनीक के इस्तेमाल से बचे।
5. हैकिंग और क्रेकिंग को लेकर नॉलेेज अप डेट करते रहे।
6. अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक आईडी भी रखे।
7. विदेश यात्राओं के दौरान तकनीकी सूचनाएं साझा न करें।
8. इस्तेमाल नहीं होने वाले डाटा को बेवजह स्टोर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed