फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार बदमाश दबोचे

पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार बदमाश दबोचे

Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार बदमाश दबोचे
बागपत/बड़ौत। बड़ौत में पिछले माह मोबाइल की दो दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मोबाइल चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि सरगना फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी किए 83 मोबाइल, दो तमंचे व एक सेंट्रो कार बरामद की है। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि 24 मार्च की रात बड़ौत में तनु मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना हुई थी, यहां से बदमाश हजारों रुपये की कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गए थे। इसके बाद एक अप्रैल की रात फूंस वाली मस्जिद के पास बिग मोबाइल की दुकान से बदमाश लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए थे। पुलिस चोरी गए मोबाइलों के आईएमईआई नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान बिग मोबाइल दुकान से चोरी हुए कई मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस हो गई। पुलिस ने इस लोकेशन के आधार पर फुरकान उर्फ गोलू पुत्र रईस निवासी भाला थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर, शौकीन पुत्र नसरूद्दीन निवासी कैथोड़ा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर, शाकिब पुत्र युनूस, सोनू पुत्र वकील निवासीगण जाहिर कालोनी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार कर लिया। गैंग का सरगना अबुजर पुत्र शहजाद निवासी भाला थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर दो तमंचे, दोनों दुकानों से चोरी गए 83 मोबाइल, एक सेंट्रो कार बरामद की है। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अबुजर है गैंग का लीडर
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मोबाइल चोरी गैंग का लीडर अबुजर है। वह बड़ौत में बिग मोबाइल दुकान पर ही नौकरी करता था। दुकान मालिक इस्लाम का रिश्तेदार भी है। उसने ही दोनों दुकानों में चोरी का प्लान तैयार किया था और अपने साथियों को साथ मिलकर पहले तनु मोबाइल शॉप और उसके बाद बिग मोबाइल शॉप में नकब लगाकर मोबाइल चोरी किए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस दूसरे जनपदों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर अपराधी है गैंग लीडर
मोबाइल चोर गैंग का लीडर अबुजर शातिर अपराधी है। दोनों मोबाइलों की दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह बिग मोबाइल की दुकान पर ही नौकरी करता रहा। उसने किसी को भनक तक नहीं लगने दी कि उसने ही दुकान में चोरी की घटना कराई है।


पुलिस टीम को इनामी देने की घोषणा
चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में बड़ौत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, एसआई रईसुल हक खान, ओंकार सिंह, मानवेंद्र, कांस्टेबल राजकुमार, अवतार सिंह, विकास कुमार, सचिन कुमार, राजकुमार सिंह, कमलदीप, महिला कांस्टेबल कुंती, राशू व चालक विनोद कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed