फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लेखपाल को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

लेखपाल को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Thu, 01 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल को धमकी देने के मामले में केस दर्ज
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव में तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाने पहुंचे लेखपाल को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पलड़ी गांव में एक सप्ताह पहले तालाब की भूमि पर बनी दीवार को हटवाने गई टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया था। जिस पर टीम उस दिन वापस चली आई। इसके बाद लेखपाल प्रमोद कुमार के मोबाइल फोन पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। लेखपाल प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही मोबाइल से धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed